Maiya Samman Yojana Approved List 2024: जैसा कि आप सभी को पता होगा कि झारखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि दी जाती थी, जिसे बाद में बढ़ाकर ₹2500 कर दिया गया है। इसलिए बहुत ही महिलाएं अभी भी इस योजना के तहत आवेदन कर रही हैं और अब तक लगभग 57 लाख महिलाओं के आवेदन को स्वीकृति मिल चुकी है।
अगर आपने भी इस योजना के तहत आवेदन किया है, तो हम आपको बता दे कि सरकार द्वारा मईयां सम्मान योजना की अप्रूवल लिस्ट जारी कर दी गई है। जिसमें उन महिलाओं का नाम शामिल किया गया है, जिन्हें दिसंबर माह में ₹2500 की राशि प्राप्त होने वाली है। इसलिए मईयां सम्मान योजना के तहत आवेदन करने वाली सभी महिलाओं को इस लिस्ट में अपना नाम जरुर चेक करना चाहिए, अगर आप Maiya Samman Yojana Approved List 2024 चेक करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को पूरा ध्यान से जरूर पढ़ें।
Maiya Samman Yojana Kya Hai?
झारखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना को शुरू किया गया है, जो महिलाओं के लिए एक कल्याणकारी योजना है। इस योजना को शुरू करते समय सरकार द्वारा राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने ₹1000 की किस्त देने का वादा किया गया था और चार किस्त तक महिलाओं को हर महीने ₹1000 की राशि प्राप्त हुई, लेकिन अब सरकार द्वारा दिसंबर महीने से मिलने वाली राशि में बढ़ोतरी किया गया है और अब सभी महिलाओं को हर महीने ₹2500 की राशि देने की घोषणा की गई है।
आपको बता दे कि इस राशि का उपयोग करके महिलाएं अपनी छोटी-छोटी आवश्यकताओं को पूरा कर सकती है। हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि योजना की चार किस्तों में लगभग 57 लाख महिलाओं को हर महीने ₹1000 की किस्त प्राप्त हुई है और अब Maiya Samman Yojana 5th Installment से ₹2500 की राशि भेजी जानी है। यह राशि केवल उन महिलाओं को दी जाएगी, जिनके नाम Maiya Samman Yojana Approved List 2024 में शामिल है।
Maiya Samman Yojana Approved List District Wise
रांची | रामगढ़ |
साहिबगंज | सिमडेगा |
देवघर | पश्चिम सिंहभूम |
सलायकेला खरसावां | पलामू |
खूंटी | पूर्वि सिंहभूम |
गोड्डा | लातेहार |
लोहरदगा | गुमला |
जामताड़ा | कोडरमा |
गिरिडीह | हजारीबाग |
धनबाद | पाकुड़ |
गढ़वा | बोकारो |
चतरा | दुमका |
Maiya Samman Yojana Approved List 2024 कैसे चेक करें?
मईयां सम्मान योजना का अप्रूवल लिस्ट चेक करने के लिए आपको अपने कर्म पंचायत कार्यालय में जाना होगा ,आपको बता दे कि सरकार द्वारा अप्रूवल लिस्ट को ऑफलाइन जारी किया गया है, इसलिए आप अपने ग्राम पंचायत कार्यालय में जाकर ही लाभार्थी सूची देख सकते हैं।
अप्रूवल लिस्ट में नाम शामिल नहीं होने पर क्या करें?
यदि किसी महिला का मंईयां सम्मान योजना की अप्रूवल लिस्ट में नाम शामिल नहीं है, तो इसका मतलब है कि, आपका आवेदन रिजेक्ट कर दिया गया है। अगर आपको लिस्ट में अपना नाम नहीं मिलता है, तो आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आपको बस अपना आधार कार्ड और राशन कार्ड लेकर पंचायत कार्यालय या ब्लॉक कार्यालय में जाना है।
कार्यालय में जाने के बाद आपको जानकारी दी जाएगी कि, आपका आवेदन क्यों स्वीकृत किया नहीं किया गया है। हो सकता है कि, आपका आवेदन में कोई त्रुटि हो। इस त्रुटि को सुधार कर आप पुनः आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं, जिसके बाद सत्यापन कार्य पुन: शुरू होगा और इस बार अगर आपकी सभी जानकारी सही होती है, तो दिसंबर महीने में आपको मंईयां सम्मान योजना के तहत ₹2500 मिलना शुरू हो जाएगा।