Maiya Samman Yojana: झारखंड की महिलाओं को मिल रहे हर महीने ₹2500 रुपये, यहां से भरें फॉर्म

Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। जिसके तहत महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि दी जाती थी, जिसे बाद में बढ़ाकर ₹2500 कर दिया गया है। आपको बता दे कि, इस योजना का लाभ झारखंड राज्य की 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को दिया जाएगा।

इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त 2024 से शुरू किया गया है और इसके तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि दिसंबर 2024 तक निर्धारित किया गया है। यदि आप भी झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आप इस आर्टिकल में दी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़े और अंतिम समय से पहले आवेदन जरूर करें।

Maiya Samman Yojana Overview

आर्टिकलMaiya Samman Yojana
योजना का नाममुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
विभाग का नाममहिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग
शुरू की गईमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा
राज्यझारखण्ड
लाभार्थीझारखण्ड राज्य की गरीब महिलाएं
उद्देश्यप्रदेश की महिलाओं की आर्थिक सहायता करना।
आर्थिक सहायता राशि1000 रुपए हर महीने
आधिकारिक वेबसाइटmmmsy.jharkhand. gov.in

Maiya Samman Yojana Form 2024

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आपको नीचे दिए गए लिंक से आप बहुत ही आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इस योजना के लिए आवेदन फार्म बिल्कुल निशुल्क है, इसके लिए आपको किसी भी प्रकार की कोई पैसे देने की जरूरत नहीं है।

आपको सीधे आवेदन फार्म को डाउनलोड करना है और इसका एक प्रिंट आउट निकलवा लेना है। इसके बाद मंईयां सम्मान योजना आवेदन फार्म को भरकर और हमारे द्वारा इस आर्टिकल में बताए गए सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ संग्रह कर अंतिम तिथि से पहले जमा करना होगा।

Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता

  • झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत आवेदन करने के लिए झारखंड राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • इस योजना के तहत केवल महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
  • आवेदक महिला की उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदन कर रही महिला के परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला के पास आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से लिंक बैंक खाता होना चाहिए।

Maiya Samman Yojana आवेदन हेतु जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नम्बर
  • रंगीन फोटोग्राफ
  • बैंक खाता संख्या।

Maiya Samman Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?

  • इस योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया ऑफलाइन है और आवेदन फार्म आप सीधे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना आवेदन फॉर्म मिलेगा, जिसे आप डाउनलोड करें तथा इसका प्रिंट आउट निकलवा ले।
  • इसके बाद मंईयां सम्मान योजना आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक सही-सही भरे।
  • इसके बाद आवेदन फार्म में भारी गई जानकारी को अच्छे से जांच लें और सभी जरूरी दस्तावेजों को आवेदन फार्म के साथ अटैच कर ले।
  • इसके बाद आवेदन फार्म को सिविल कैंप कर्मचारियों के पास जमा कर दें।
  • जमा किए गए आवेदन फार्म की एक रशीद भी अवश्य प्राप्त कर ले।

Leave a Comment