Maiya Samman Yojana Rs 2500 Release: मंईयां सम्मान योजना के ₹2500 जारी, ऐसे चेक करें स्टेटस

Maiya Samman Yojana Rs 2500 Release: झारखंड राज्य की महिलाओं के लिए अधिक बहुत ही बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आपको बता दे कि मंईयां सम्मान योजना से राज्य की महिलाओं को ₹2500 की किस्त मिलना शुरू हो चुका है। जैसा कि, चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा घोषणा किया गया था, कि पांचवी किस्त में महिलाओं को हम ₹2500 की सहायता राशि देंगे। फाइनली अब महिलाओं के बैंक खाते में ₹2500 जमा होना शुरू हो चुका है।

यदि आप इस योजना की लाभार्थी महिला है, तो अब आप अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं, कि आपको ₹2500 प्राप्त हुए हैं या नहीं। हेमंत सोरेन के द्वारा घोषणा किया गया था कि, यदि चुनाव में हमारी सरकार बनती है, तो हम इस योजना के किस्त की राशि में बढ़ोतरी करके ₹2500 महिलाओं को देंगे। चुनाव खत्म होने के बाद राज्य की महिलाएं लंबे समय से ₹2500 मिलने का इंतजार कर रही थी, अब फाइनली झारखंड सरकार द्वारा 6 जनवरी 2025 से महिलाओं के बैंक का खाते में किस्त की राशि डालने शुरू कर दिया गया है।

Maiya Samman Yojana Rs 2500 Release Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana Rs 2500 Release
योजना का नाममुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
राज्यझारखंड
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
आयु सीमा18 से 50 वर्ष
किस्त की राशि2500 रुपए
किस्त संख्या5वी किस्त
किस्त जारी होने की तिथि6 जनवरी 2025
पेमेंट स्टेटस चेक करने का तरीकाऑनलाइन और ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mmmsy.jharkhand.gov.in/

Maiya Samman Yojana Rs 2500 Release

मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की महिलाओं के बैंक खाते में ₹2500 जमा होना शुरू हो चुका है। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा पहले ₹1000 की किस्त हर महीने दी जाती थी। 4 किस्त में महिलाओं को ₹4000 मिलने के बाद अब पांचवी किस्त से सभी महिलाओं को ₹2500 मिलने शुरू हो गए हैं।

पांचवी किस्त की राशि महिलाओं के बैंक खाते में 6 जनवरी 2025 से ही जमा होना शुरू हो चुका है। यदि आपने इस योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन फॉर्म भरा है और आपका नाम सरकार द्धारा जारी लाभार्थी सूची जारी किया गया है, तो आपको ₹2500 की किस्त अवश्य ही मिली होगी।

इन महिलाओं को मिल रहे 2500 रूपये

मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की वैसी महिलाओं को ₹2500 का लाभ दिया जा रहा है, जिन्होंने लाभ पाने के लिए मंईयां सम्मान योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरा था। मंईयां सम्मान योजना की पहली, दूसरी, तीसरी तथा चौथी किस्त की राशि प्राप्त कर चुकी महिलाओं को पांचवी किस्त में ₹2500 दिए जा रहे हैं।

इसके अलावा जिन महिलाओं ने हाल ही में आवेदन फॉर्म भरा है और जिनके आवेदन को संबंधित अधिकारियों द्वारा स्वीकृति दे दी गई है, उन्हें भी ₹2500 की किस्त भेजी जा रही है। आवेदन को स्वीकृति मिलने के बाद यदि आवेदक महिला ने अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक कराया है, तो ऐसी महिलाओं को ₹2500 दिए जा रहे हैं।

ऑनलाइन भुगतान स्थिति चेक करें

  • मंईयां सम्मान योजना के 5वीं किस्त के भुगतान का स्थिति चेक करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद मुख्य पेज पर आपको लॉगिन संबंधित लिंक, मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट में लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद आपको लाभार्थियों की स्थिति के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन का स्टेटस खुलेगा।
  • यहां आप चेक कर सकती हैं कि आपको Maiya Samman Yojana Rs 2500 Release प्राप्त हुई है या नहीं।

Leave a Comment