PM Garib Kalyan Yojana 2025: हर महीने मिलेगा मुफ्त राशन, लाभ पाने के लिए जल्द करें आवेदन

PM Garib Kalyan Yojana 2025: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना एक महत्वपूर्ण सरकारी योजना है, जिसका उद्देश्य के गरीब और मध्यम वर्गों को आर्थिक सहायता और खाद्य सुरक्षा प्रदान करना है। इस योजना की शुरुआत कोविड-19 महामारी के दौरान हुई थी। जब लाखों लोगों ने अपनी नौकरियां गवा दी थी और उन्हें बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस योजना का उद्देश्य उन लोगों तक राहत पहुंचाना था, जो महामारी के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे थे।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PM Garib Kalyan Yojana 2025) के तहत भारत सरकार द्वारा गरीब और वंचित वर्गों के नागरिकों को मुफ्त राशन और अन्य आर्थिक सहायता प्रदान करने का संकल्प लिया गया है। इस योजना के तहत देश के 81 करोड़ से अधिक लोगों को हर महीने 5 किलो मुफ्त अनाज (चावल या गेहूं) और 1 किलो चना दिया जाता है। इस योजना की अवधि अब 5 सालों तक बढ़ा दी गई है, जिससे इसका लाभ 2029 तक दिया जाएगा। सरकार द्वारा इस योजना के लिए 11.80 लाख करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।

PM Garib Kalyan Yojana 2025

योजना का नामप्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKY)
शुरू करने की तारीख26 मार्च 2020
उद्देश्यगरीब और वंचित वर्गों को मुफ्त अनाज और आर्थिक सहायता प्रदान करना
अवधि5 साल (2024-2029)
लाभार्थी81 करोड़ से अधिक लोग
कुल लागत11.80 लाख करोड़ रुपये
वितरणहर महीने 5 किलो मुफ्त अनाज और 1 किलो चना

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का मुख्य उद्देश्य

  • इसी योजना के तहत गरीब नागरिकों को मुक्त राशन प्रदान किया जाता है।
  • इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को राहत दिया जाता है।
  • इस योजना के माध्यम से मजदूर और प्रवासी श्रमिकों को सहायता प्रदान किया जाता है।
  • कोविड-19 महामारी के दौरान आर्थिक संकट में फंसे लोगों को राहत दिया गया।

PMGKY योजना के लाभ

  • मुफ्त राशन: हर महीने 5 किलो मुफ्त अनाज (चावल या गेहूं) और 1 किलो चना दिया जाता है।
  • आर्थिक सहायता: गरीब और वंचित नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान किया जाता है।
  • स्वास्थ्य बीमा: चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत सभी कार्यकर्ताओं को 50 लाख रुपए तक का बीमा उपलब्ध कराया जाता है।
  • राशन कार्ड: एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड योजना के तहत लाभार्थी किसी भी राज्य में राशन प्राप्त कर सकते हैं।

PM Garib Kalyan Yojana के लिए पात्रता

  • विधवा महिलाएं।
  • अंतिम रूप से बीमार व्यक्ति।
  • विकलांग व्यक्ति।
  • 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के व्यक्ति।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड।
  • राशन कार्ड।
  • मोबाइल नंबर।

PM Garib Kalyan Yojana 2025 Apply Online

  • लाभार्थियों को अपने नजदीकी राशन कार्ड के अंतर्गत राशन दुकान पर जाना होगा।
  • अपने राशन कार्ड और आधार कार्ड (यदि राशन कार्ड से जुड़ा हो) प्रस्तुत करना होगा।
  • लाभार्थी अपने आधार कार्ड का प्रमाणीकरण अंगुली के निशान या आईरिस आधारित पहचान के माध्यम से कर सकते हैं।
  • सत्यापन के बाद, लाभार्थियों को मुफ्त राशन प्रदान किया जाएगा।

Leave a Comment